ख़बर रफ़्तार, प्रयागराज: थरवई के गारापुर गांव में शुक्रवार रात बरात में गए 35 वर्षीय किसान लालमणि पटेल को कार सवार युवकों ने अगवा कर लिया। कुछ लोगों ने पीछा किया तो अपहरणकर्ताओं ने तमंचे से फायरिंग की। घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन तो वहां से दो खोखे बरामद हुए।
लालमणि के अगवा होने से पूरा परिवार परेशान है। कहा जा रहा है कि होली के दिन साउंड बजाने को लेकर लालमणि का अपने कुछ पड़ोसियों ने विवाद हुआ था। शुक्रवार रात वह भी बरात में गए थे, जिसके आधार पर उनकी संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। किसान के घरवालों ने कुछ लोगों पर नामजद आरोप भी लगाया है।
मोबाइल बंद होने से स्वजन परेशान
कहा जा रहा है कि बरात के दौरान भी झगड़ा हुआ था, जिसके बाद असलहे के बल पर लालमणि का अपहरण कर लिया गया। उसका मोबाइल बंद होने से स्वजन परेशान हैं। पुलिस और एसओजी की टीम अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी अगवा हुए युवक की सकुशल बरामदगी के लिए जुटी हुई है।

+ There are no comments
Add yours