हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां शुरू, बर्फ हटाने के लिए हेमकुंड रवाना हुए सेना के जवान, 25 को खुलेंगे कपाट

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, देहरादून : विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे। इसे लेकर यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई है। यात्रा की तैयारियों में मुख्य कार्य यात्रा पथ से बर्फ को हटाने का रहता है। यह काम हर साल भारतीय सेना के जवान करते हैं।

हेमकुंड में अभी भी करीब 10 फीट तक बर्फ जमी हुई है। ऐसे में बर्फ हटाने के लिए आज ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर ढिल्लों के निर्देश पर 418 इंडिपेंडेंट इंजीनियरिंग कोर के ओसी कर्नेल सुनील यादव ने हर सेवक सिंह व प्रमोद कुमार के नेतृत्व में सेना के जवानों को बर्फ हटाने के लिए भेज दिया है।

यह जत्था कल घांघरिया से हेमकुंड साहिब बर्फ हटाने के लिए पहुंचेगा। 35 जवान व गुरुद्वारा के सेवादार यह जिमेदारी निभा रहे हैं।
Hemkund Sahib Yatra 2024 Covered With Soldier Leaves for removing Approx 10 feet snow

सर्दियों में हेमकुंड साहिब में हमेशा भारी बर्फबारी होती है। जिसके चलते यहां जगह-जगह हिमखंड पसरे रहते हैं। हेमकुंड साहिब से दो किमी पहले अटलाकुडी के पास भारी भरकम ग्लेशियर आया हुआ है।
विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2024 Covered With Soldier Leaves for removing Approx 10 feet snow

यहां बर्फ को बीच से काटकर रास्ता बनाया जाना है। यहां का पवित्र सरोवर भी पूरी तरह बर्फ से जम गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours