Breaking News

Wednesday, October 7 2026

द्वाराहाट के देव सिंह को मिला महानिदेशक गोल्डन डिस्क अवार्ड, एसएसबी की 60वीं वर्षगांठ पर दिल्ली में किया सम्मानित

ख़बर रफ़्तार, द्वाराहाट: विकासखंड के मल्ली मिरई निवासी तथा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत देव सिंह राणा को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया है।

गुरुवार को एसएसबी की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर दिल्ली स्थित मुख्यालय में महानिरीक्षक छेरिंग दोरजाई ने उन्हें सशस्त्र सीमा बल महानिदेशक गोल्डेन डिस्क तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

देव सिंह राणा को इससे पूर्व 2010 में सिल्वर डिस्क तथा 2022 में अति उत्कृष्ट सेवा पदक आदि से सम्मानित किया जा चुका है। अपने 36 वर्ष के काल में उन्होंने देश के विभिन्न प्रांतों में सेवाएं प्रदान की हैं। दो वर्ष पूर्व वह एसएसबी के अल्मोड़ा कार्यालय में भी कार्यरत रहे।

वर्तमान में उनका परिवार आरके पुरम नई दिल्ली में रहता है। उनकी इस उपलब्धि को पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, बालप्रहरी संपादक उदय किरौला, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी, केपीएस अधिकारी, गोपाल सिंह रौतेला, लक्ष्मी दत्त तिवारी आदि क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।

ये भी पढ़ें…अल्मोडा: दो दिन से लापता युवकों की बाइक मिली खाई में, एक की मौत; दूसरा गंभीर घायल

You May Also Like

More From Author

अल्मोडा: दो दिन से लापता युवकों की बाइक मिली खाई में, एक की मौत; दूसरा गंभीर घायल

सावधान! उत्‍तराखंड के इस शहर में बढ़ा मानव वन्य जीव संघर्ष, छह महीने में नौ लोग बाघ के शिकार

You May Also Like: