केजरीवाल की याचिका पर HC में सुनवाई शुरू, दिल्ली CM ने गिरफ्तारी को दी है चुनौती

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: दिल्ली आबकारी घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हो रही है। दिल्ली सीएम ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अपनी गिरफ्तारी व कस्टडी में भेजने के आदेश को अवैध बताते हुए अदालत से तत्काल रिहाई की मांग की है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के अधिवक्ता अपनी- अपनी दलीलें पेश कर रहे हैं।

इससे पहले केजरीवाल की याचिका के जवाब में ईडी ने मंगलवार को एक लंबा जवाब दाखिल करते हुए दावा किया कि आप सुप्रीमो “शराब नीति घोटाले के सरगना” और मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध के “प्रमुख साजिशकर्ता” हैं। ईडी ने दावा किया कि केजरीवाल सीधे तौर पर आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण में शामिल थे और उन्होंने दिल्ली सरकार के मंत्रियों, आप नेताओं और अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर साउथ ग्रुप को दिए जाने वाले लाभों पर विचार करते हुए नीति का मसौदा तैयार किया।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने रिमांड अवधि खत्म होने पर एक अप्रैल को अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश कर उनकी न्यायिक हिरासत की मांग की। ईडटी की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने दिल्ली सीएम को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद सोमवार शाम उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल ले जाया गया। ईडी ने 21 मार्च को दो घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को उनके आवास से गिरफ्तार किया था।

You May Also Like

More From Author