लोकसभा चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन की तिथियां आज अहम बैठक में होंगी तय

ख़बर रफ़्तार, देहरादून: उत्तराखंड में पांचों संसदीय सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने के बाद भाजपा सोमवार को नामांकन की तिथियां व रैलियों का कार्यक्रम तय करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में बैठक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में गढ़वाल प्रत्याशी अनिल बलूनी, हरिद्वार प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, टिहरी की माला राज्य लक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा के अजय टम्टा और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के अजय भट्ट शामिल होंगे।

कौन प्रत्याशी किस तिथि को करेगा नामांकन 

बैठक में तय होगा कि कौन प्रत्याशी किस तिथि को नामांकन करेगा। नामांकन में कौन-कौन केंद्रीय व प्रांतीय नेता शामिल होंगे। रैलियां कहां-कहां होंगी।

ये भी पढ़ें…लोकसभा चुनाव: आचार संहिता लगते ही सख्ती शुरू, गढ़वाल संसदीय सीट पर होने वाले चुनाव में प्रत्याशी केवल इतने पैसे ही खर्च कर पाएंगे

You May Also Like

More From Author