ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली : 2019 में फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद आदित्य धर (Aditya Dhar) ने एक बार फिर ‘घाटी’ की सच्ची कहानी दुनिया के सामने पेश की है। आदित्य धर की नई पेशकश ‘आर्टिकल 370‘ शुक्रवार (23 फरवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
‘आर्टिकल 370‘ का ओपनिंग डे शानदार रहा। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा-खासा कारोबार किया। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, यामी गौतम की मूवी ने भारत में 6.12 करोड़ का बिजनेस किया है।
वीकेंड पर धमाल मचाएगी यामी की फिल्म?
अगर शुक्रवार को 99 रुपये टिकट ऑफर नहीं होता तो शायद फिल्म इससे ज्यादा का बिजनेस भी कर सकती थी। हालांकि, शनिवार और रविवार को मूवी के कारोबार में बड़ा उछाल आने की संभावना है। फिल्म को ऑडियंस से भी पॉजिटिव रिव्यू मिला है और लोगों ने कहानी को एन्जॉय किया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म धमाल मचा देगी।
‘आर्टिकल 370‘ का निर्माण यामी गौतम के पति व ‘उरी’ के निर्देशक आदित्य धर ने किया है। उन्होंने ही इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। निर्देशन का जिम्मा आदित्य सुहास जांभे के कंधे पर था, जिसे उन्होंने बारीकी के साथ निभाया है।
+ There are no comments
Add yours