पुदुचेरी, खबर रफ्तार : पुदुचेरी के एक मतदान केंद्र पर नीला नाम की रोबोट मतदाताओं का स्वागत कर रही है। वॉयस फीचर से लैस यह हाई-टेक रोबोट पारंपरिक अंदाज में लोगों का अभिवादन करती है। चुनाव में तकनीक का यह अनोखा प्रयोग लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है।
विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान पुदुचेरी में मतदाताओं का स्वागत एक अनोखे और हाई-टेक अंदाज में हो रहा है। यहां के वीओसी सरकारी स्कूल में वोट डालने आ रहे मतदाताओं का स्वागत ‘नीला’ नाम की एक रोबोट कर रही है। यह रोबोट मतदान केंद्र पर आने वाले हर व्यक्ति का अभिवादन कर रही है।

+ There are no comments
Add yours