ख़बर रफ़्तार, देहरादून: शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के 21 राजकीय इंटर काॅलेजों को क्लस्टर विद्यालय बनाने की मंजूरी दे दी गई है। चयनित विद्यालयों में भवनों एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए लगभग 24 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। पहली किस्त के रूप में 14 करोड़ 24 लाख की धनराशि संबंधित विद्यालयों को जारी कर दी गई है।
चयनित क्लस्टर विद्यालयों में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 23 करोड़ 74 लाख 67 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिससे इन विद्यालयों में आवश्यकतानुसार भवन, कक्षा-कक्ष, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयागशालाएं, प्रधानाचार्य कक्ष, शौचालय ब्लाॅक के निर्माण के साथ ही मरम्मत कार्य किए जाएंगे। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कर क्लस्टर विद्यालयों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इन विद्यालयों के लिए इतनी धनराशि हुई मंजूर
