उत्तराखंड में ठंड का कहर जारी, शीतलहर ने बढ़ाई गलन; हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कोहरे का अलर्ट

ख़बर रफ़्तार, देहरादून:  उत्तराखंड में ठंड का कहर जारी है। आज मंगलवार को दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई, लेकिन सुबह शाम शीतलहर के कारण लोग ठंड से कांप रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो आज हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।

बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से पहाड़ों की तुलना में अधिक ठंड हो रही है। तापमान गिरने से गलन वाली ठंड खूब परेशान कर रही है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो रहा है।
 कहां कैसा है मौसम
  • पहाड़ो की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में मौसम साफ है, लेकिन ठंडी हवा चलने से मौसम में ठंड बढ़ गई है।
  • हरिद्वार में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ। पिछले दो दिनों से ठंड ज्यादा।
  • उत्तरकाशी में बादलों के बीच खिली हल्की धूप।

ये भी पढ़ें…सिद्धपीठ सुरकंडा देवी रोपवे का आज और कल बंद रहेगा संचालन, तकनीकी निरीक्षण भी किया जाएगा

You May Also Like

More From Author