सिद्धपीठ सुरकंडा देवी रोपवे का आज और कल बंद रहेगा संचालन, तकनीकी निरीक्षण भी किया जाएगा

ख़बर रफ़्तार, नई टिहरी:  सिद्धपीठ सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन 23 और 24 जनवरी को बंद रहेगा। इस दौरान रोपवे की मरम्मत की जाएगी। सुरकंडा देवी रोपवे के समन्वयक नरेश बिजल्वाण ने बताया, सुरक्षा की दृष्टि से रोपवे की मरम्मत कार्य के साथ तकनीकी निरीक्षण होना है।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड : पुलिसकर्मियों की ACR दर्ज करने में आएगी पारदर्शिता, डीजीपी ने बनाई चार सदस्यीय समिति

इसके लिए मंगलवार और बुधवार को रोपवे का संचालन नहीं होगा। 25 जनवरी को सुबह आठ बजे से रोपवे की सेवा शुरू कर दी जाएगी। रोपवे बंद रहने के दौरान सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन करने वाले वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से मंदिर तक डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर पहुंचना होगा।

You May Also Like

More From Author