खबर रफ़्तार, उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रोड शो भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पेट्रोल पंप से रोड शो की शुरुआत की गई। सीएम के स्वागत के लिए बस अड्डे पर सैकड़ो की संख्या लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें…प्रधानाचार्य के 692 पदों पर होगी विभागीय भर्ती, आयोग ने प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा
बड़ी संख्या में लोग यहां सीएम के स्वागत के लिए बस अड्डे पर पहुंचे। सीएम ने रोड शो के दौरान स्वागत के लिए खड़े लोगों पर फूलों की वर्षा की गई। महिलाओं ने स्वागत कलशयात्रा निकाली। सीएम धामी उत्तरकाशी में दीदी भुली महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
