ख़बर रफ़्तार, रुद्रपुर: लोनिवि की ओर से एनएच-87 से रंपुरा को जाने के लिए बनाई जा रही पुलिया निर्माण का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। लोगों का विरोध देखते हुए बुलडोजर से नाला खोदान और पिलर लगाने का कार्य रोक दिया गया है।
बृहस्पतिवार को एनएच-87 में कोतवाली से थोड़ी ही दूर लोगों ने पुलिया निर्माण का विरोध शुरू कर दिया। विरोध देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात हो गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि हाईवे से रंपुरा जाने के लिए तीन पुलिया पहले से ही हैं। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग की ओर से एक और पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। आरोप लगाया कि लोनिवि की ओर से चंद्रपाल नामक जिस व्यक्ति के प्रार्थना पत्र से पुल बनाया जा रहा है, वह रंपुरा में ही नहीं रहता है। लोगों का रोष देखते स्थानीय नेता भी मौके पर पहुंच गए और इंजीनियरों से बहसबाजी करने लगे।
ये भी पढ़ें…अलाव का सहारा, चकराता में शीतलहर छुड़ा रही है कंपकंपी, ठंड की वजह से बढ़ रहे हैं हादसे, ठंड से खराब हो रही फसलें, सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की बढ़ी संख्या

+ There are no comments
Add yours