ख़बर रफ़्तार, अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। अल्मोड़ा में जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही रही। वहीं सर्द हवा भी चलती रही। इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 तथा न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह सूर्योदय के समय आसमान साफ था। वहीं पूर्वाह्न बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई। जो अपराह्न तक जारी रही। वहीं सर्द हवा ने तापमान में गिरावट ला दी। मौसम के बदले रुख से बाजार में विगत दिवस की तुलना में रौनक कम ही रही।
यह भी पढ़ें:सीबीएसई ने किया बड़ा एलान, 10वीं, 12वीं में नहीं मिलेगी डिस्टिंक्शन और ओवरऑल डिवीजन
विगत दिवस अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इधर पहाड़ में ठंड दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसके बाद भी नगर पालिका परिषद की ओर से नगर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने शुरू नहीं किए हैं। इससे बेसहारा व मजदूर तबके के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अलाव जलाने की मांग उठाई
इधर, जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी व वरिष्ठ नागरिकों की संस्था डे केयर सेंटर के चंद्रमणि भट्ट ने नगर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग उठाई है।

+ There are no comments
Add yours