कत्यूर घाटी के दर्जनों गांवों में गुलदार का जबरदस्त आतंक, लोगों में दहशत; वन विभाग से की ये मांग

ख़बर रफ़्तार, गरुड़:  उत्तराखंड के कई गांवों में गुलदार के आतंक से जनता परेशान है। गुलदार ग्रामीण क्षेत्रों में नजर आ रहे हैं और इंसानों या जानवरों को निशाना बना रहे हैं। अब बागेश्वर में एक बार फिर से गुलदार का आतंक देखने को मिला है।

कत्यूर घाटी के दर्जनों गांवों में गुलदार का जबरदस्त आतंक हो गया है। गुलदार सायं होते ही घरों में आ रहा है। जिससे लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांवों में पिंजड़ा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

You May Also Like

More From Author