उत्तराखंड के इन गांवों में होगा ट्राउट मछली का पालन, बनाया गया स्पेशल मॉडल; जानिए इसकी खासियत

ख़बर रफ़्तार, पिथौरागढ़:  पिथौरागढ़ जिले के मत्स्य पालन के मॉडल विलेज डुंगरी की तर्ज पर अब मध्य हिमालय के दर्जन भर गांवों में मत्स्य पालन को बढ़ाने की कवायद पूरी कर ली गई है। डीडीहाट, धारचूला और मुनस्यारी के इन चयनित गांवों में जनवरी 2024 से मत्स्य पालन शुरू किया जायेगा।

पिथौरागढ़ जिले के डुंगरी गांव ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना ली है। इस गांव के लगभग सभी परिवार खेती के साथ-साथ मत्स्य पालन कर अपनी आजीविका बढ़ा रहे हैं। डुंगरी गांव के मत्स्य पालन मॉडल को पूर्वोत्तर के कई राज्यों में लागू किये जाने की कवायद राष्ट्रीय स्तर पर चल रही है।

You May Also Like

More From Author