ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा, रात के अंधेरे में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत

ख़बर रफ़्तार, ऋषिकेश:  ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरेंद्र नगर के निकट रात के अंधेरे में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक कार गहरी खाई में गिर गई। तेज रफ्तार कार के गहरी खाई में गिरने से गिरने से चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात एक कार का चालक चंद्र मोहन पुत्र होशियार सिंह निवासी बनखंडी ऋषिकेश, नरेंद्र नगर के समीप आनंदा होटल में सवारियों को छोड़कर ऋषिकेश वापस आ रहा था। नरेंद्र नगर बैंड के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में‌ जा गिरी।

You May Also Like

More From Author