सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने लिया निर्माणाधीन शांतिकुंज फ्लाईओवर का जायजा, अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, हरिद्वार:  सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार शाम शांतिकुंज के समीप निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य पूरा होने पर दूधाधारी चौक के पास लगने वाले जाम की समस्या से भी स्थायी निजात मिलेगी। शांतिकुंज के समीप दूधाधारी फ्लाईओवर का निर्माण बीते कई वर्षों से चल रहा है।

हटवाया जा चुका है मंदिर

फ्लाईओवर निर्माण की राह में बाधक एक मंदिर को भी पिछले दिनों हटवाया जा चुका है। पिछले दिनों जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने भी बैठक में एनएचएआई अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए थे।

सांसद ने किया निरीक्षण

इधर, गुरुवार शाम हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने फ्लाईओवर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त

सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान तमाम अधिकारियों सहित भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours