दिल्ली में कैसे हुई स्विस महिला नीना बर्जर की हत्या? सामने आई रोंगटे खड़े कर देने वाली जानकारी

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, पश्चिमी दिल्ली:  तिलक नगर इलाके में स्विस महिला नीना बर्जर की हत्या मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

ताजा जानकारी के अनुसार, जंजीर से हाथ-पैर बांधकर और कूड़ा इकट्ठा करने वाले प्लास्टिक बैग से दम घोंटकर नीना बर्जर की हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

तड़पती रही थी नीना और उसे देखकर हंस रहा था गुरप्रीत

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि नीना बर्जर की कार में प्लास्टिक बैग से दम घोंटकर हत्या की गई थी। वारदात के वक्त हाथ-पैर बंधे हुए थे और जब नीना बर्जर तड़प रही थी तो आरोपित गुरप्रीत सिंह मजे ले रहा था।

करीब तीस मिनट तक नीना तड़पती रही और आरोपित उसे देखकर हंसता रहा। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।

पुलिस को गुमराह कर रहा आरोपी

उल्लेखनीय है कि स्विट्जरलैंड की महिला नीना बर्जर का शव 20 अक्टूबर को तिलक नगर के एमसीडी स्कूल के पास मिला था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपित बार-बार अपना बयान बदल रहा है। वह लगातार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने स्विट्जरलैंड में महिला से दोस्ती की थी और उससे पैसे ऐंठना चाहता था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुरप्रीत स्विट्जरलैंड में नीना बर्जर से मिलने जाता था और उसे उस पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का संदेह था। इसके बाद उसने बर्जर की हत्या की योजना बनाई और उसे भारत बुलाया। नीना बर्जर 11 अक्टूबर को भारत आयीं और कुछ दिनों बाद आरोपी ने उनकी हत्या की योजना को अंजाम दिया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours