बदरीनाथ : ब्रह्मपुरी आश्रम के पास खाई में गिरी मुंबई के यात्रियों की टैक्सी, तीन की मौत

खबरे शेयर करे -

ऋषिकेश : बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक टैक्सी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस -प्रशासन की टीम ने राहत-बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी आश्रम के पास मुंबई के यात्रियों की टैक्सी खाई में गिरी। टैक्सी में छह लोग सवार थे। जोकि हरिद्वार से बदरीनाथ की ओर जा रहे थे। तीन गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा गया है। ड्राइवर ऊखीमठ का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस अस्पताल में घायलों से जानकारी ले रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours