भाजपा में शामिल हो सकते हैं पूर्व मंत्री दिनेश धनै, अटकलों का बाजार गर्म

 देहरादून : सियासी हलकों में सोमवार को दिनभर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं गरमाती रहीं। भाजपा के प्रदेश अध्यभ महेंद्र प्रसाद भट्ट से धनै की मुलाकात ने इन चर्चाओं को हवा दी। धनै भाजपा अध्यक्ष से उनके ऋषिकेश स्थित आवास पर मिले। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच लंबी मंत्रणा हुई। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात के फोटो भी वायरल हुए। फोटो वायरल होते ही धनै के भाजपा ने जाने की अटकलों का बाजार गरमाने लगा।

शाम होते-होते भाजपा के हलकों में धनै के आने की चर्चाएं होने लगी। पार्टी सूत्रों ने भी धनै के भाजपा में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया। उनका कहना था कि राजनीति में सारी संभावनाएं बनी रहती हैं। धनै विधानसभा चुनाव में टिहरी से भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय से हार गए थे।

You May Also Like

More From Author