खबर रफ़्तार, गोरखपुर: कार सवार लोग खाटू श्याम से दर्शन कर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार रमाशंकर शर्मा (पुत्र भागवत शर्मा, निवासी पटहेरवा, थाना-कुशीनगर) की मौके पर ही मौत हो गई।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर रविवार की सुबह एक हादसा हो गया। एक अर्टिगा कार ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कार सवार लोग खाटू श्याम से दर्शन कर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार रमाशंकर शर्मा (पुत्र भागवत शर्मा, निवासी पटहेरवा, थाना-कुशीनगर) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वाहन में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दो बच्चे आंशिक रूप से चोटिल हुए हैं।
