पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती

खबर रफ़्तार, देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गुरुवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह रामनगर हल्द्वानी जाते हुए लछीवाला टोल प्लाजा के पास अचानक उन्हें अपच और घबराहट की शिकायत हुई। हरीश रावत ने तुरंत अपनी चालक को गाड़ी वापस मोड़ते हुए घर चलने के लिए कहा।

घर जाने से पहले वे मैक्स अस्पताल में चेकअप के लिए पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें कुछ जरूरी टेस्ट करवाने की सलाह दी और भर्ती कर लिया। बताया जा रहा है कि अब उनका स्वास्थ्य सामान्य है, और देर शाम तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

You May Also Like

More From Author