Breaking News

Wednesday, May 6 2026

‘दंगल’ गर्ल Suhani Bhatnagar के निधन पर आमिर खान का रिएक्शन, बोले- तुम हमेशा स्टार रहोगी

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  फिल्म इंडस्ट्री से एक बार फिर बुरी खबर सामने आई है। शनिवार दोपहर एक ऐसी खबर सामने आई, जिसकी किसी को भी कल्पना नहीं थी। आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म ‘दंगल’ में जूनियर बबीता फोगाट का रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया। उनकी डेथ ने न सिर्फ फैंस को, बल्कि उनके साथ काम करने वाले कलाकारों को भी झकझोर कर रख दिया है।

‘तुम्हारे बिना दंगल अधूरी’- आमिर खान

‘दंगल’ फिल्म में बबीता फोगाट के पिता बने आमिर खान ने सुहानी की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, ‘हमें अपनी सुहानी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है। उनकी मां पूजाजी और पूरे परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं। इतनी प्रतिभाशाली युवा लड़की, ऐसी टीम खिलाड़ी, सुहानी के बिना दंगल अधूरी होती।सुहानी, तुम हमेशा हमारे दिलों में एक सितारा बनी रहोगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।’

‘दिल तोड़ वाली खबर है सुहानी के निधन की खबर’

सुहानी की डेथ पर दंगल फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ”सुहानी का निधन बिल्कुल चौंकाने वाला और दिल दुखाने वाला है। वह बहुत प्रसन्न आत्मा थी, जीवन से भरपूर थी। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

यह भी पढ़ें:- अपहरण के आरोपी का चाकू रखने में किया चालान, एसएसपी ने किया निलंबित

 

 

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours

अपहरण के आरोपी का चाकू रखने में किया चालान, एसएसपी ने किया निलंबित

रामनगर : लकड़ी बीनने गई महिला को खा गया बाघ, शव की तलाश में सर्च ऑपरेशन

You May Also Like: