चार मंजिला इमारत गिरने से 19 लोगों की मौत

मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला में चार मंजिला इमारत गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई। यह इमारत सोमवार देर रात अचानक ढह गई। बताया जा रहा है कि इमारत में करीब 30 लोग रह रहे थे। मलबे में दबे कुछ घायलों को तत्काल अस्पताल में दाखिल कराया गया। इनमें से नौ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटनास्थल पर पहुंचे मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि इमारत की स्थिति को देखते हुए उसे खाली करने का नोटिस दिया गया था, लेकिन फिर भी कुछ लोग उसमें रह रहे थे।

You May Also Like

More From Author