खबर रफ़्तार, मेरठ: मेरठ के मवाना में मोहल्ला हीरालाल में पति से खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की दो बेटियां हैं।
मेरठ के मवाना में मोहल्ला हीरालाल में सोमवार को घरेलू विवाद के चलते एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान शबनम पत्नी सलमान के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, खाना बनाने के दौरान शबनम और उसके पति सलमान के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद शबनम ने कमरे में जाकर पंखे से फांसी का फंदा लगा लिया। परिजनों ने जब दरवाजा तोड़ा, तब तक वह दम तोड़ चुकी थी।
