ख़बर रफ़्तार, एंटरटेनमेंट डेस्क: करूर भगदड़ में 41 लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद विजय ने पीड़ितों से मिलने की बात कही थी।
पिछले महीने 27 तारीख को तमिलनाडु के करूर जिले में एक्टर से राजनेता बने विजय की पार्टी ‘तमिलागा वेट्री कजगम’ की रैली में भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 41 लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद विजय ने पीड़ितों से मिलने की बात कही थी। 5 हफ्तों के बाद भी विजय इन लोगों से नहीं मिल सके। अब खबरें हैं कि वह 27 अक्तूबर को चेन्नई के पास महाबलीपुरम में पीड़ितों के परिवारों से मिल सकते हैं।
