VIDEO : मस्जिद के अंदर नमाजियों के दो गुट आपस में भिड़; मारपीट का वीडियो वायरल

ख़बर रफ़्तार, मुरादाबाद: मस्जिद के अंदर नमाजियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। भयंकर मारपीट का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दर्जनों लोग एक दूसरे को बेल्ट से मार रहे हैं, जिसका भी मौका लग रहा है लात-घूंसे से हमला कर दे रहा है।

वायरल वीडियो पकबड़ा थाना क्षेत्र की मस्जिद का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Also read- हरियाणा में श्रद्धालुओं से भरे एक वाहन के ट्रक की चपेट में आने से तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत

You May Also Like

More From Author