उत्तराखंड: योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया मतदान

ख़बर रफ़्तार, हरिद्वार: हरिद्वार में भी लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया जारी है। लोग घरों से निकलकर अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने कनखल के दादूबाग में बने पोलिंग बूथ पर वोट डाला और सभी लोगों से मतदान करने की अपील की।

उत्तराखंड: योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया मतदान

मीडिया से बातचीत के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि भारत को आर्थिक, शिक्षा, चिकित्सा और सांस्कृतिक गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने वोट दिया है। पांच लाख से ज्यादा वीर वीरांगनाओं की शहादत की वजह से हमें वोट करने का अधिकार मिला है। इसलिए संविधान की रक्षा, राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए लोगों को वोट जरूर करना चाहिए।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: आज गर्मी से मिलेगी राहत, वर्षा के आसार; खुलकर कीजिए मतदान

You May Also Like

More From Author