ख़बर रफ़्तार, देहरादून: सोशल मीडिया पर हाथ में चापड़ लेकर वाहन चलाने का वीडियो वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अवैध चापड़ बरामद होने पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर युवक को गिरफ्तार किया गया। साथ वाहन को सीज किया गया।
हाथों में चापड़ ( बड़ा चाकू) लेकर वाहन से बाहर लहराते हुए एक युवक का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। दून पुलिस ने तुंरत युवक को गिरफ्तार किया और थाने लाकर युवक की सारी खुमारी उतारी।
