ख़बर रफ़्तार, देहरादून: उत्तराखंड की सियासत इन दिनों गरमाई हुई है। वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पर कटाक्ष किया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरक की कुंडली में नाड़ी षडाष्टक दोष लगा है। इस वजह से वह किसी पार्टी में टिक नहीं पाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन एसआईआर में पूरी तरह सहयोग करेगा। आगामी जनपद दौरों में सीएम के साथ संगठन की बैठकें भी सुनिश्चित की जाएंगी।
भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में बताया कि संगठन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनपदों में होने वाले दिसंबर माह के दौरों को लेकर सांगठनिक योजना तैयार कर रही है। संगठन का प्रयास होगा कि मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बैठक हो। ताकि स्थानीय विकास योजनाओं, जनसमस्याओं और कार्यकर्ताओं के मुद्दों पर विचार विमर्श कर तत्काल समाधान चर्चा हो सके। उन्होंने बताया कि अगले एक-दो दिन में इस दौरे को लेकर संगठन की कार्य योजना को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

+ There are no comments
Add yours