ख़बर रफ़्तार, देहरादून : छह सीट क्षमता वाले हेलिकॉप्टर से यह हेलि सेवा चलेगी, जिसके तहत देहरादून से नई टिहरी, नई टिहरी से श्रीनगर, श्रीनगर से गौचर तक जाएंगे। इसी प्रकार, वहां से वापस श्रीनगर, श्रीनगर से टिहरी और टिहरी से देहरादून का रूट होगा।
उड़ान योजना के तहत देहरादून से गौचर के बीच हेरिटेज एविएशन की हेली सेवा छह दिसंबर से शुरू होने जा रही है। प्रतिदिन दो फ्लाइट चलेंगी, जिनकी टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है।
