खबर रफ़्तार, हल्द्वानी: हल्द्वानी के एसटीएच अस्पताल की लीक हो रही सीवर लाइन का गंदा पानी नजदीक की नहर में जा रहा है, जिससे तेज दुर्गंध फैल रही है।
हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) की सीवर लाइन पिछले कई महीने से लीक हो रही है। इसका गंदा पानी परिसर के पास से गुजर रही सिंचाई विभाग की नहर में गिर रहा है। यहां से गुजरने वाले लोग दुर्गंध से परेशान हैं। तीनपानी बाईपास से होते हुए गोरापड़ाव की ओर जाने वाली इसी नहर के किनारे छठ पूजा के लिए पूर्वांचल समाज के दो स्थल भी हैं। समय रहते सीवर की इस लीकेज को ठीक नहीं किया गया तो 10 दिन बाद शुरू होने वाली छठ पूजा के दौरान पूर्वांचल के लोगों को परेशानी हो सकती है। उन्हें दूषित पानी में खड़े होकर ही भगवान भाष्कर को अर्घ्य देना पड़ेगा।
6 नहरों में दूषित पानी बहेगा तो पूर्वांचल समाज के लोगों की आस्था को ठेस पहुंचेगी। त्योहार में पवित्रता को बनाए रखने के लिए छठ पूजा सेवा समिति मेयर गजराज सिंह बिष्ट को पत्र लिखेगी।
मामला संज्ञान में आया है। अस्पताल से निकलने वाली सीवर लाइन की बीते वर्ष मरम्मत कराई गई थी। बुधवार को निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
