खबर रफ़्तार, देहरादून: मुख्यमंत्री धामी गोरियाकोठी विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी देवेशकांत सिंह के नामांकन में शामिल होंगे। इस दौरान चुनावी रैली को भी वह संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। शुक्रवार को सीएम सिवान जिले के गोरियाकोठी विधानसभा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री धामी को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है।

+ There are no comments
Add yours