खबर रफ़्तार, ऋषिकेश: दिल्ली से आए तीन दोस्तों में से एक युवक गंगा में गिर गया। वह निर्माणाधीन बजरंग सेतु कांच के पुल पर चढ़ गया। इसी दौरान अधूरे हिस्से से फिसलकर वह गंगा नदी में गिर गया। जिस स्थान पर वह गया था, वहां शीशे का कार्य अधूरा था।
ऋषिकेश लक्ष्मण झूला निर्माणाधीन बजरंग सेतु से एक युवक गंगा में गिर गया। अपने दो दोस्तों के साथ युवक घूमने आया था। हादसे के बाद से युवक की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ टीम द्वारा खोजबीन की जा रही है।

+ There are no comments
Add yours