खबर रफ्तार, Uttarakhand Board Result : उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं इस वर्ष 21 फरवरी से शुरू हुई थीं। हाईस्कूल में कुल 1,12,266 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में 1,02,986 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
इस बार उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम 25 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे घोषित किया जाएगा। बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी के अनुसार 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा।
राज्यभर में कुल 1,261 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां दो लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी। हाईस्कूल में कुल 1,12,679 परीक्षार्थियों में से 1,10,573 संस्थागत और 2,106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। वहीं इंटरमीडिएट में 1,03,442 छात्रों में से 99,345 संस्थागत और 4,097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हुए।

+ There are no comments
Add yours