खबर रफ्तार, Road Accident : भीमताल–हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच साल की बच्ची कनक की मौत हो गई। यह हादसा रोडवेज बस (यूके 06 पीए 1726) से हुआ, जो रुद्रपुर डिपो की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस ने बच्ची को टक्कर मार दी और वह उसके नीचे आ गई। लोगों का कहना है कि वाहन के नीचे आने के बाद बच्ची कुछ दूरी तक घसीटती चली गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय कनक के साथ दो अन्य बच्चे भी मौजूद थे, जो सुरक्षित बच गए।
घटना के बाद मौके पर भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और पथराव कर शीशे भी तोड़ दिए। इसके चलते क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई। तिकोनिया से भीमताल तिराहा, ज्योलीकोट और सलड़ी तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

+ There are no comments
Add yours