यूपीएससी सीएसई परिणाम 2025: अनुज अग्निहोत्री UPSC के बने टॉपर

ख़बर रफ़्तार, जॉब्स :  IAS फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने 6 मार्च को सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित किए। अनुज अग्निहोत्री यूपीएससी के टॉपर बने हैं। इस बार कुल 958 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। राजेश्वरी सुवे एम और अकांश ढुल ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

आयोग ने बताया कि कुल 958 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है और उन्हें विभिन्न केंद्रीय सिविल सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य सेवाओं के अधिकारियों के चयन के लिए प्रतिवर्ष तीन चरणों – प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार – में आयोजित की जाती है। शुक्रवार को परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सोशल मीडिया पर जश्न छा गया। सफल अभ्यर्थियों को देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours