खबर रफ़्तार, फतेहपुर: जिले के के लमेहटा गाँव में सनसनीखेज वारदात हुई, जहां सनकी मिजाज पति ने प्रेम विवाह वाली पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। एसपी अनूप सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फतेहपुर जिले में प्रेम विवाह रचाने वाली पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद पति ने खुद को गोली मार ली। मां ने बताया कि बेटा सनक मिजाज का था। करीब शनिवार रात तीन बजे घटना का पता लगा। पुलिस घटना की वजह खंगालने में जुटी है। ग्रामीणों में चर्चा है कि पत्नी के चरित्र पर पति शक करता था।
