लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कार्यक्रम में होंगे शामिल |

खबर रफ़्तार, लखनऊ : लोकनायक जयप्रकाश (जेपी) नारायण की जयंती हर साल 11 अक्टूबर को मनाई जाती है। इस साल भी उनकी जयंती मनाने को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और बलिया के पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने इसकी जानकारी दी।

You May Also Like

More From Author