12.8 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

उधम सिंह नगर: फ्लाईओवर के नीचे लहूलुहान मिला युवक, राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

ख़बर रफ़्तार, बाजपुर:  दोराहा बाजपुर में युवक के लहूलुहान मिलने पर सनसनी फैल गई। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सोमवार देर रात दोराहा के समीप एनएच 74 फ्लाईओवर के नीचे युवक को लहूलुहान देख राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया।

चिकित्सकों ने बताया कि हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।वहीं युवक की बाइक को पुलिस ने सड़क के पास से अपने कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक घटना कैसे घटी इसकी जानकारी नहीं हो पाई थी।
- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here