खबर रफ़्तार ,रुद्रपुर: पीआरडी भर्ती घोटाले के जांच के दायरे में आए जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नागन्याल का देहरादून स्थानांतरण कर दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध को युवा कल्याण अधिकारी का प्रभार सौंप दिया गया है।गदरपुर और बाजपुर में हुए पीआरडी भर्ती घोटाले में जिला युवा कल्याण अधिकारी का नाम आया था। विभागीय स्तर से जांच पूरी होने के बाद ही नागन्याल का स्थानांतरण कर दिया गया। कुछ दिनों पूर्व युवा कल्याण की सहायक निदेशक दीप्ति जोशी ने फर्जी नियुक्तियों के मामले को लेकर ऊधमसिंह नगर जिले में आकर युवा कल्याण विभाग के अधिकारी और पीड़ितों के बयान दर्ज किए थे। तीन दिनों तक चली जांच के बाद सहायक निदेशक ने दस्तावेजों को कब्जे में लेकर निदेशालय में सौंप दिए।जिला समाज कल्याण अधिकारी और प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने बताया कि जिला स्तर से उनको प्रभार सौंपा गया है। पीआरडी भर्ती घोटाले के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। बताया कि युवा कल्याण विभाग की ओर से पीआरडी के एक जवान को बाजपुर के एकलव्य विद्यालय में तैनाती दी गई है। इस पर पुलिस की ओर से पहले ही मुकदमा दर्ज है।
पीआरडी भर्ती घोटाले में जांच के दायरे में आए युवा कल्याण अधिकारी का ट्रांसफर
You May Also Like
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सीएम धामी की प्रतिक्रिया
April 18, 2026
चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड तैयार, पंजीकरण शुरू
April 18, 2026
खेल मैदान में हादसा: 18 वर्षीय छात्र ने तोड़ा दम
April 18, 2026
More From Author
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सीएम धामी की प्रतिक्रिया
April 18, 2026
नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस: दो छात्रों की मौत, जांच तेज
April 18, 2026

+ There are no comments
Add yours