ब्यावरा में दर्दनाक हादसा, गैस सिलेंडर फटने से एक की मौत

खबर रफ्तार, ब्यावरा में दर्दनाक हादसा: राजगढ़ (मध्यप्रदेश) के ब्यावरा शहर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

ब्यावरा बायपास स्थित शिवधाम कॉलोनी में सुबह करीब 5 बजे सुरेंद्र सिंह भल्ला (60) के घर के किचन में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जिसके बाद जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में सुरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी पद्मा भल्ला गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में नरसिंहगढ़ के पास सुरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी का इलाज जारी है।

घटना के समय दंपती घर पर अकेले थे। घर में PNG गैस कनेक्शन के साथ LPG सिलेंडर भी मौजूद था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पहले आग लगी या पहले विस्फोट हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours