खबर रफ्तार, देहरादून : होली पर रोडवेज बसों की किल्लत नहीं होगी। ड्यूटी देने वालों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। परिवहन निगम ने ड्राइवर, कंडक्टर व अन्य कार्मिकों के लिए प्रोत्साहन योजन जारी की है।
होली पर यात्रियों को अपने घर जाने के लिए समय पर रोडवेज बसें मिलेंगी। अपने कर्मचारियों को होली के दौरान लगातार 10 या 11 दिन ड्यूटी करने पर परिवहन निगम प्रोत्साहन राशि देगा। मंगलवार को महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।

+ There are no comments
Add yours