IGI एयरपोर्ट पर अब तक है सीमित असर, अब तक सिर्फ चार घरेलू उड़ानें रद्द

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  क्रू सदस्यों के अचानक अवकाश पर जाने से जुड़ी घटना का नई दिल्ली से देश विदेश जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का आईजीआई एयरपोर्ट पर सामान्य असर है।

एअर इंडिया एक्सप्रेस की अधिकांश उड़ानें तय समय पर रवाना हुई। नई दिल्ली से भरने वाली कुल उड़ानों में केवल चार उड़ानों को रद्द किया गया है। इन्हें ग्वालियर, सूरत, जयपुर व इंफाल के लिए प्रस्थान करना था।

इन चार उड़ानों को छोड़ दें तो कुल 13 उड़ानों का परिचालन सामान्य है। शारजाह जाने वाली उड़ान भी तय समय से रवाना हुई।

एअर इंडिया एक्सप्रेस का कहना है कि जो उड़ानें रद्द हुई है, उनके यात्रियों को किराया वापसी या फिर रिशिड्यूलिंग का विकल्प दिया जा रहा है।

क्या है पूरा प्रकरण

एअर इंडिया एक्सप्रेस टाटा समूह की एअर इंडिया की सहायक कंपनी है। एअर इंडिया एक्सप्रेस पहले एअर एशिया इंडिया के नाम से जानी जाती थी।

टाटा समूह में विलय के बाद इसे एअर इंडिया एक्सप्रेस का नाम दिया गया। एअर इंडिया एक्सप्रेस क्रू के सदस्यों का आरोप है कि वे समूह की अन्य उड़ान सेवाओं के मुकाबले खुद के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हैं।

उनका कहना है कि उनके साथ समूह की सभी उड़ान सेवाओं के समान ही एकसमान व्यवहार होना चाहिए। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि हम अपने कर्मियों के निरंतर संपर्क में है और समस्याओं को दूर करने में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें…महिलाओं की कितनी बदली जिंदगी, यहां परिवार की किस्मत बदल रहीं ‘घर की लक्ष्मी’

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours