चुनाव के कारण शादियों में आ रही हैं दिक्कतें, जानें क्या बोला पीड़ित परिवार; जानिए DM का सुझाव

ख़बर रफ़्तार, ऊधमसिंह नगर: लोकसभा चुनाव मतदान की तिथि शादियों के लिए परेशानियों का सबब बन गयी हैं। मतदान वाले दिन दूल्हा अब बिना बाराती के अपनी दुल्हन ले जाने पर मजबूर हैं। उस दिन बसों की बुकिंग कैंसिल हो गयी हैं, क्योंकि सभी बसों को पोलिंग पार्टियों के लिए बुक कर लिया गया है। कई लोग परमिशन के लिए एसडीएम के दफ्तरों के चक्कर काट रहें हैं।

ये पढ़ें-पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट का इंतजार खत्म, घोषित हुआ परिणाम, 97.24 फीसदी पास

शादि वाले एक परिवार का कहना है कि उनके बेटे की शादि 19 अप्रैल को है जिस दिन मतदान होना है। उन्होंने अपनी बरात के लिए बस बुक की थी लेकिन वह बुकिंग कैंसिल हो गयी गई है क्योंकि उस दिन सभी बस मतदान में लगी हुई हैं। बस बुकिंग कैंसिल होने के बाद कई जगह बस खोजी लेकिन नहीं मिल पाई है। उनका कहना है की वोटो की तारीख जल्दी घोषित कर दी। अगर पहले ही पता होता तब वह आगे पीछे अपनी अपनी शादि का दिन रख लेते। लेकिन अब बहुत परेशानी हो रही है।

You May Also Like

More From Author