ख़बर रफ़्तार, पीलीभीत : पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इसका वीडियो वायरल हुआ है। वहीं घटना के बाद से युवक लापता है। उसके परिजनों ने नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
पीलीभीत में तीन दिन से लापता बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पौटा कला निवासी युवक का वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग युवक को खंभे से बांधकर पीटते दिख रहे हैं। आरोप है कि उक्त लोग युवक को पीटने के बाद उसे बाइक तक ले गए और जबरन बैठा लिया। इसके बाद से युवक का पता नहीं चला। युवक के परिजनों ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे बरखेड़ा थाने में तहरीर दी है। पिटाई के वीडियो भी पुलिस को दिखाए हैं।
