ख़बर रफ़्तार, देहरादून : बीकेटीसी के सीईओ विजय थपलियाल की प्रतिनियुक्ति समाप्त करने के बाद से यह पद खाली था। इस पर आज रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
बदरी केदार मंदिर समिति के सीईओ पद पर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को अतिरिक्त प्रभार दिया गया। अगले माह से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए बदरी-केदार मंदिर समिति में नए मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति के लिए कवायद हो रही थी।

+ There are no comments
Add yours