बागेश्वर के जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी, लंबे इंतजार के बाद हो रहा इलाज; बढ़ गई है परेशानी

ख़बर रफ़्तार, बागेश्वर:  बागेश्वर के जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी हो गई है। बेहोशी के डॉक्टर नहीं होने से ऑपरेशन पर ब्रेक लगा है। रोगियों को दूसरे जिले को रेफर किया जा रहा है। जबकि होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सक भी नहीं है।

लोगों ने व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। जिला अस्पताल में नियुक्त डा. राहुल मिश्रा, डा. कपिल तिवारी, डा. नितिन, डा. मुदित पटेल, डा. आशा आदि पीजी करने चले गए हैं। उनके स्थान पर कोई अन्य चिकित्सक की नियुक्ति नहीं है। जबकि डा. ऋतु भंडारी काम छोड़कर चलीं गई हैं। जनरल सर्जन डा. महिला टीएनएम से नियुक्ति थीं। वह भी अनुबंध पूरा होने पर चलीं गई हैं।

You May Also Like

More From Author