खबर रफ़्तार, राजनांदगांव: राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि यह दुर्घटना बाघनदी थाना क्षेत्र के चिरचारी गांव के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। सात दोस्तों का एक समूह इंदौर से घूमने निकला था। उज्जैन घूमने के बाद, वे छत्तीसगढ़ होते हुए ओडिशा के पुरी जा रहे थे।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शुक्रवार को एक कार डिवाइडर से उछलकर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई, जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
