रूपनगर में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पीजीआई किया रेफर; दरिंदे की तलाश में पुलिस

ख़बर रफ़्तार, रूपनगर:  मानवता की हदें पार करता एक और मामला सामने आया है। पंजाब के रूपनगर में एक दरिंदे ने सात वर्षीय बच्ची के साथ बर्बरता दिखाई। आरोपित ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक बच्ची की आंख के ऊपर गहरा घाव भी है। मासूम को प्राथमिक चिकित्सा के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया।

मासूम को चंडीगढ़ पीजीआई किया रेफर

इस बात की सूचना मिलते ही प्रशासन की तरफ से एडीसी पूजा स्याल खुद मौके पर पहुंची और बच्ची को देखा। एडीसी पूजा स्याल ने कहा कि बच्ची की स्थिति को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस को जांच के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस की टीम दोषी का तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें…हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, हिंसा की घटना के बाद घायलों व पीड़ितों से पूछी कुशलक्षेम

You May Also Like

More From Author